मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर शहर बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण देश भर में कुख्यात होता जा रहा है। देश के सर्वाधिक 50 प्रदूषित शहरों में शुमार मुजफ्फरपुर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। धूलकण, कार्बन और अन्य जहरीले रसायन शहर की हवा में जहर घोल रहे हैं। यह स्थिति सांस संबंधी मरीजों के लिए घातक होती जा रही है। लेकिन नगर निगम प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। पर्यावरण विशेषज्ञ सुरेश कुमार गुप्ता कहते हैं कि शहर में प्रदूषण का प्रमुख कारण पीएम 2.5 और पीएम 10 है। इनका स्तर भवन और अन्य निर्माण गतिविधियों के कारण बढ़ता है। लेकिन नगर निगम प्रशासन इस तथ्या को नजरअंदाज कर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर अभी भी केवल पेवर ब्लॉक लगाने और शौचालयों के निर्माण तक ही खुद को सीमित रखे हुए है। इसके अलावा...