फिरोजाबाद, मार्च 24 -- गर्मी की आहट से पहले ही शहर के कई क्षेत्रों में पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है। पाइप लाइनों में गंदा एवं बदबूदार पानी आने से लोगों लोगों की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को मायापुरी ओवरहेड टैंक से जहां कुछ देर बदबूदार पानी की सप्लाई हुई तो उसके बाद पानी की सप्लाई लगातार 24 घंटे बंद रही। रविवार के अलावा सोमवार को भी लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस गए। कुछ इस तरह का हाल विगत गर्मियों में भी देखा गया था। इन इलाकों में हो रही किल्लत बदबूदार एवं पानी की कम सप्लाई के कारण बौद्धाश्रम मार्ग, लोहिया नगर, तिलकनगर, सुभाष कॉलोनी, मौहल्ला खेड़ा एवं इसके आसपास के लोग पानी की सप्लाई न होने से बुरी तरह परेशान दिखाई दिए। ओवरहेड टैंक में पानी न होने से सुबह की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित रही। अभी तो गर्मी का पहला चरण भी प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.