गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव का प्रचार और जनसंपर्क चरम पर पहुंच गया है। तय चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होनी है। नगर परिषद के चुनाव को लेकर शहरी क्षेत्र में खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिले उसके लिए हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित संवाद में खिलाड़ियों ने कई मांगें रखी हैं। चुनावी माहौल में इस बार एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है खेल और खिलाड़ियों का विकास। जिला में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन संसाधनों, संरचनाओं और ठोस नीतियों के अभाव में ये प्रतिभाएं अक्सर जिले की सीमाओं में ही सिमटकर रह जाती हैं। ऐसे में नगर परिषद चुनाव में खेल विकास को लेकर उठ रही आवाजें खास महत्व रखती हैं। खिलाड़ियों ने सुविधासंपन्न खेल का मैदान से लेकर अन्य सुविधाएं दुरूस्त करने की उम्मीद रख...