उरई, दिसम्बर 15 -- उरई। अस्पताल से निकलने वाला वेस्ट मटेरियल खुली जगह में फेंके जाने से नाराज मोहल्ले वालों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। कहा कि वेस्ट मटेरियल फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सोमवार को गो सेवक दीपराज बुधौलिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर ग्रीन गेस्ट हाउस जालौन बाईपास के सामने मेडिकल संचालकों के द्वारा अस्पताल से निकलने वाला वेस्ट मटेरियल जिसमें सीरीज, दवाइयां, कांच की शीशिया, पटटीया एवं नुकीली उपकरण फेंके जा रहे हैं।जिस मोहल्ले में संक्रमण फैलाने का खतरा हो रहा है। प्रतिदिनिधिमंडल ने डीएम से बेस्ट मटेरियल फेंकने वालों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाने की मांग की है। इस दौरान कृष्णा तिवारी व सचिन चौधरी आदि साथ में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...