मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता शहर में इन दिनों सड़क किनारे खुलेआम मुर्गी, बकरे और मछलियों की बिक्री जोरों पर है। मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों तक अस्थायी दुकानों पर खुले में मुर्गा और बकरा काटा और बेचा जा रहा है। इसके साथ ही मछलियां भी धड़ल्ले से सड़क किनारे बेची जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि, नगर निगम के अभिलेखों के अनुसार, इन दुकानों में से किसी के पास भी मांस बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं है, इसके बावजूद कारोबार बेरोकटोक जारी है। एक अनुमान के मुताबिक, पूरे शहर में लगभग 200 दुकानें ऐसी हैं, जिसमें खुले में सड़क किनारे बकरे, मुर्गे एवं मछलियां काटे जा रहे हैं और बेचे जा रहे हैं। लेकिन, इन्हें देखने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क किनारे मुर्गे, बकरे और मछलियां काटे जाने से गंदगी फैल...