दरभंगा, फरवरी 25 -- दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की माताजी के द्वादश कर्म पर मंगलवार को कई दिग्गजों के आने से पूरे शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी। खासकर मिर्जापुर-स्टेशन रोड में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। इस रोड में आम लोगों के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद था। इसके अलावा स्टेशन रोड की तरफ आने वाली अन्य सड़कों पर भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले की जांच कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी खुद पूरी स्थिति पर नजर रख रहे थे। डीआईजी, डीएम व एसएसपी सोमवार से ही स्थिति पर नजर रख रहे थे और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.