संभल, अक्टूबर 10 -- महिलाओं का सबसे प्रिय त्योहार करवा चौथ शुकवार मनाया जाएगा। गुरूवार को महिलाएं पूरी तरह से खुद को संवारने में सुबह से देर शाम तक लगी रही। जिसके चलते शहर के अधिकांश ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड दिखी। इसके अलावा बाजारों में कई जगह भारी संख्या में महिलाएं मेहंदी लगवाते नजर आईं। ब्यूटी पार्लर व बाजारों में मेहंदी लगवाने को महिलाओं को काफी- काफी देर इंतजार करना पड़ा। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर देर शाम तक ब्यूटी पार्लर व बाजार गुलजार रहे। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन व कपड़े खरीदने के साथ पूजा अर्चना के सामान की खरीदारी की। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर भीड़ अधिक होने से लोगों को वहां आने - जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजारों व कालोनियों के सा...