छपरा, फरवरी 19 -- भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी बाजार मोहल्ले की घटना फोटो - 2 छपरा सदर अस्पताल में मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी बाजार मोहल्ले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान हृदयानंद की पत्नी रानी के रूप में की गई है। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान वह किसी तरह बिजली के खुले तार की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं और अचेत होकर गिर पड़ीं। घर में मौजूद परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.