सीवान, जून 3 -- सीवान। शहर के पकड़ी मोड़ समेत कई जगहों पर नाला जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पकड़ी मोड के पास सड़क के पश्चिमी किनारे जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जलजमाव का मुख्य कारण नाले का जाम होना है। नाला पूरी तरह से कचरे और गंदगी से भर चुका है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। शहरवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.