फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। शहरवासियों को नववर्ष में सात नई सड़कों का तोहफा मिला है। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) के प्रस्ताव पर राज्य नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (सूडा) ने सात सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। बीते दिनों प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा गजराज सिंह ने सूडा को शहर क्षेत्र में करीब 16 से ज्यादा सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। सूडा ने शहर में सात सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन सड़कों का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अनुदान संख्या 37 के तहत कराया जाएगा। यह सात सड़कें करीब एक करोड़ की लागत से बनाई जाएंगी। प्रभारी पीओ डूडा गजराज सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से सात सड़कें स्वीकृत की गई हैं। स्वीकृत सड़कों की डीपीआर बनाकर जल्द ही ...