बरेली, जनवरी 10 -- बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने शहर वासियों की सुविधा को देखते 6 स्टॉपेज बढ़ाए हैं। अब 25 सिटी बसों का शहर के 29 स्थानों पर ठहराव होगा। जिससे अधिक से अधिक राहगीर बसों में सफर कर सकेंगे। जनवरी के पहले ही सप्ताह में सिटी बसों का किराया भी आधा कर दिया गया था। जिससे यात्रियों को अब ऑटो, ई-रिक्शा के बराबर किराया देकर बसों में सफर करना अच्छा लगने लगा है। बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजर मनीषा दीक्षित ने बताया, शहर में 25 सिटी बसों का संचालन स्वालेनगर मिनीबाइपास से किया जाता है। पहले 100 फुटा होकर बसें निकलती थी। अब डेलापीर से कुर्मांचलनगर, बैरियर-2 होते हुए एयरफोर्स गेट, बैरियर-2 चौकी तक बसों का संचालन होगा। एयरपोर्ट से फनसिटी, फिनिक्स मॉल होकर सेटेलाइट की ओर बसें आएंगी। बसें मिनी...