संभल, फरवरी 14 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई ने शुक्रवार को नगर पालिका ईओ को ज्ञापन सौंपकर अवैध ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा की कभी चांद सी नगरी कहे जाने वाले शहर में इन दिनों ई-रिक्शाओं की तेजी से बढ़ती संख्या ने ट्रैफिक व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के लगभग हर बाजार और मुख्य मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब संकरी गलियों तक में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा पहुंच रहे हैं। जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। शहर में जिले के बाहर और दूसरे शहरों से आए लोगों द्वारा भी बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं । जिससे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ट्रैफिक नियंत्रण करना प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। यदि ई-रिक्शा संचालन में शहर और आसपास के...