लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों गेसिग का धंधा परवान पर है। इस धंधे में जहां गरीब परिवार उजड़ रहा है। वहीं चंद मुट्ठी भर लोग रोज मालामाल हो रहे है। जबकि इस धंधे पर नकेल कसने में लखीसराय पुलिस पूरी तरह विफल है। शहर के पथला घाट, आरलाल कालेज, अष्टघट्टी पोखर, सूर्यनारायण घाट, केआरके विद्यालय के पीछे से किऊल नदी किनारे हनुमान मंदिर तक, पंजाबी मुहल्ला, पचना रोड, संसार पोखर, हरिजन रोड, कबैया मुहल्ला के किऊल नदी किनारे, ठठेरी टोला, बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह, किउल नदी किनारे वीर हनुमान घाट, राजा बाबू के हाता सहित दर्जनों स्थानों पर इन दिनों गेसिंग का धंधा जोरों पर है। चाय-पान की दुकान पर भी इस धंधे में शामिल लोगों को देखा जा सकता है। फिलहाल कवैया थाना क्षेत्र में बिना डर भय के यह धंधा खुलेआम संचालित हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.