फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में वसंत पंचमी के अवसर पर 100 से अधिक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, वहीं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रमुख मंदिरों में वसंत पंचमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और समृद्धि की कामना करेंगे। कई मंदिरों में हवन, कीर्तन और भजन-प्रसंग का आयोजन किया जाएगा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे की व्यवस्था की गई है। शहर के विभिन्न सेक्टरों, कॉलोनियों और गांवों में भी भंडारों का आयोजन होगा। सामाजिक संस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.