संभल, अप्रैल 8 -- विकासखंड के गांव फतेहपुर शमसोई मे राम नवमी के उपलक्ष्य में राम बारात धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। श्रीराम दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। राम बारात में नाग नागिन का डांस, शिव परिवार समेत अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। वहीं नाटक मंच पर गांव के ही कलाकारों द्वारा वीर हकीक़त राय के नाटक का मनमोहक मंचन किया गया। इस दौरान हितेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, संतोष गुप्ता, नरेश चंद्र शर्मा, विनोद कुमार सिंह, मनीष शर्मा, राहुल सिंह एडवोकेट, अभिषेक शर्मा, दिनेश पाल, भूरे सिंह आदि व्यवस्था बनाए रहे। वहीं पुलिस बल की भी तैनाती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.