वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। माघी पूर्णिमा स्नान पर रविवार को शहर में स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने की संभावना है। वहीं रविदास जयंती को लेकर आयोजित विभिन्न जगहों पर समारोह तथा जुलूस, शोभायात्रा का अलग दबाव रहेगा। ऐसे में शहर में रविवार को भीड़ और वाहनों का दबाव रहेगा। जरूरी होने पर ही घरों से निकलें। रविदास जयंती पर सीर गोवर्धन में मुख्य कार्यक्रम है। इसे लेकर लंका क्षेत्र पहले से ही अनुयायियों की भीड़ से पटा है। रविवार को यहां आसपास के जिलों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों से शाम में शोभायात्रा तथा जुलूस निकाले जाएंगे। इस कारण सड़कों पर दबाव रहेगा। वहीं माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला घाटों पर उमड़ेगा। इस दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.