सीवान, जनवरी 3 -- सीवान। रेल ओवरब्रिज (आरओबी) व एप्रोच रोड निर्माण कार्य के तहत पेड़ कटाई के कारण शनिवार को भी ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आरओबी और एप्रोच रोड निर्माण के लिए 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जा रही है। पेड़ कटाई के दौरान श्रमिकों, मशीनों व आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...