दरभंगा, नवम्बर 25 -- दरभंगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारत सरकार के युवा एवं खेलकूद विभाग की ओर से देश स्तर पर एकता यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में माई भारत केंद्र, दरभंगा की ओर से 25 नवंबर मंगलवार को कर्पूरी चौराहे से लहेरियासराय प्रेक्षागृह तक एकता यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन तथा शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह जानकारी स्थानीय सांसद सह इस एकता यात्रा के मुख्य नेतृत्वकर्ता डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...