हाथरस, जनवरी 12 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। हर साल की भांति इस साल भी सोमवार को सरवंश दानी धर्म रक्षक साहिबे कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 359 वें प्रकाशोत्सव के तहत शहर में सोमवार को 27 वें विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नगर कीर्तन का शुभारंभ सुबह दस बजे शहर के अलीगढ रोड़ स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार अलीगढ़ रोड से जनप्रतनिधि व समाजसेवियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। आयोजकों ने शहर वासियों से नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की है। शहर के अलीगढ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार से सुबह दस बजे मुख्य अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन का श्रीगणेश किया जाएगा। नगर कीर्तन शहर के बागला कॉलेज, सासनी गेट चौराहा, पंजाब होटल होते हुए शहर के पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, घंटाघर, सर्राफा चौराहा, पत्थर बाजार, सरक...