बेगुसराय, फरवरी 12 -- बेगूसराय। विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बेगूसराय से जुड़े फीडरों में शुक्रवार को चार घंटे बिजली कटी रहेगी। इनमें फीडर संख्या एक, दो, तीन, पांच व बरौनी दो में सुबह 6.30 से 10.30 तक एवं फीडर संख्या चार और छह में सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक बिजली कटी रहेगी। यह जानकारी देते हुए विद्युत अधिकारी ने बताया कि फीडर मेंटनेश को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...