लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में रविवार को गोलागंज, राजाजीपुरम, नादरगंज और गोमतीनगर विस्तार में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित रहेगी। रेजीडेंसी उपकेंद्र के गोलागंज, सिटी स्टेशन और यूपीआईएल उपकेंद्र के रानीगंज, बिरहाना, एपी सेन रोड पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। हनुमान सेतु उपकेंद्र के सलेमपुर हाउस, महमूदाबाद हाउस, राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र के लकड़मंडी, स्टार कॉलोनी, सिल्वर सिटी, आशिक अली मार्केट, सोनाभट्टा, मलपुर, शालीमार कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। विक्टोरिया उपकेंद्र के सौंधी टोला, पुलगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.