रांची, नवम्बर 4 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम समेत अन्य जिलों में निकाय चुनाव जल्द कराने की रांची शहर नागरिक मंच ने सरकार से मांग की। संघ ने इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें रांची नगर निगम के मेयर पद को अनारक्षित करने का भी आग्रह किया गया। कहा कि रांची के वार्डों में लंबे समय से एक ही जाति-वर्ग के लिए आरक्षण लागू है। इन सभी सीटों को रोटेशन नीति के तहत बदल कर सामान्य श्रेणी में किया जाए। पत्र में सदस्यों ने कहा कि चुनाव नहीं होने से मुहल्लों में बुनियादी सुविधाओं पर असर पड़ रहा है। साफ-सफाई, लाइट समेत अन्य व्यवस्थाओं पर नियमित ध्यान नहीं दिया जा रहा। केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि भी स्थानीय निकायों के अभाव में रुकी पड़ी है। ज्ञापन देने वालों अमृतेश पाठक, शिबू नायक, शशि कुमार, प्रवीण ओझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.