हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। पतंग काटने को लेकर इस्तेमाल होने वाला चाइनीज मांझा अब गला काट रहा है। शहर से लेकर कस्बाई इलाकों में चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। जो कई बार पतंगबाजों को भी नुकसान पहुंचाता है। पशुपक्षी भी कई बार इस मांझा का शिकार हो जाते हैं। लेकिन पतंगबाज इससे बाज नहीं आ रहे हैं। दुकानदार भी पतंगबाजों की डिमांड पर इस प्रतिबंधित मांझा को लाकर बेच रहे हैं। जो इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी घातक साबित हो रहा है। हालांकि जनपद में अभी चाइनीज मांझे से किसी किस्म की कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन अगर इसकी बिकवाली यूं ही जारी रही तो कुछ भी हो सकता है। प्रदेश भर में चाइनीज मांझा की चपेट में आकर हर साल गंभीर हादसे होते हैं। शहर में भी धीरे-धीरे पतंगबाजों की संख्या बढ़ रही है। मकर संक्रांति के दिन भी आसमान पतंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.