देवरिया, जुलाई 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को शहर के पगरा- परसिया व बड़हरा में स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। जिसमें रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया व नपाध्यक्ष अलका सिंह ने आम, आंवला व अमरूद का पौधा रोपित किया। चेयरमैन अलका सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत शहर को हरा भरा किया जाएगा। रामपुर कारखाना विधायक ने कहा कि इस मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करने की जरूरत है, पेड़ों का हमारे जीवन में विशेष योगदान है। मां के नाम पर पेड़ लगाने से दो लक्ष्य पूरे होते हैं, पहला माताओं का सम्मान और दूसरा पर्यावरण संरक्षण। पेड़ मां की तरह अगली पीढ़ी को पोषण और सुरक्षा देते हैं। इस दौरान डीएफओ, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, अभिषेक शाही, मनीष...