नैनीताल, जून 2 -- नैनीताल। स्वच्छ भारत, हरित भारत मिशन के तहत नगर पालिका नैनीताल की ओर से सीआरएसटी इंटर कॉलेज में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीएसआई सुनीत कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित शहर के निर्माण में स्कूली छात्रों की भूमिका अहम है। उप प्रधानाचार्य डॉ. एसएस बिष्ट ने छात्रों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक मोहित कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण और समस्त कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.