हजारीबाग, अप्रैल 7 -- हजारीबाग प्रतिनिधि। हाल के वर्षो में शहर का विस्तार चारों तरफ हुआ है। पहले की अपेक्षा शहर काफी बदल गया है। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जहां बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें शहर के कनहरी रोड का भी अहम योगदान है। जहां पहले कनहरी रोड क्षेत्र विरान लगता था, अब अलग पहचान बना लिया है। इसके आस-पास के इलाके विस्तार की कहानी बयां कर रहे हैं। एसपी कोठी से कनहरी पहाड़ तक जाने वाले रोड को कनहरी रोड के नाम से जाना जाता है। इस रोड से जुड़े मुहल्ला में आबादी लगभग 12 हजार से अधिक है। इस क्षेत्र में बने मकान को देख लोग अचंभित रह जाते हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं होता है की कभी विरान रहने वाला क्षेत्र में कई मुहल्ला बन गये है। इस रोड में कई अपार्टमेंट बने हुए है तो एनएचआई का दफ्तर भी खुला है। कई प्राइवेट स्कूल भी हैं। शादी घर भी बने हुए है। इस क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.