सहारनपुर, फरवरी 8 -- सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत शहर को एक और आधुनिक स्मार्ट रोड की सौगात मिलने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। करीब 2910.39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह स्मार्ट रोड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसके निर्माण से यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाया जाएगा। साथ ही आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। स्मार्ट रोड सिविल लाइन चौकी से शुरू होकर जेवी जैन कॉलेज रोड, आवास विकास क्षेत्र होते हुए मोहन सिंह पांडे क्लीनिक के सामने तक बनाई जाएगी। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से सिविल लाइन, आवास विकास और आसपास के इलाकों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत सड़क को पूरी तरह स्मार्ट बनाया जाएगा, जिसमें मजबूत डामर सड़क, बेहतर जलनिकासी व्यवस्था, ...