शामली, जनवरी 12 -- शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग एवं नगर पालिका ने संयुक्त रूप से शहर की यातायात सुधार व्यवस्था का प्लान पर विचार विमर्श किया गया। इसके तहत शहर में चलने वाली ई रिक्शाओं के लिए अलग लग दस रूट निर्धारित किए गए। इसके साथ ही बड़ा बाजार एवं कबाड़ी बाजार एवं गांधी चौक बाजार में ई रिक्शाओं का प्रवेश प्रतबंधित रहेगा। इस प्लान को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। शामली शहर के चारों ओर रिंग रोड बन जाने के बाद भी शहर को जाम से निजात नहीं मिल रही है। जाम का मुख्य कारण ई रिक्शाओं की बढ़ती संख्या एवं नो एंट्री के दौरान भी भारी कर्मिशियल वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश को माना जा रहा है। जाम की समस्या के समाधान के लिए ही सोमवार में नगर पालिका सभाकक्ष में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस एवं नगर पा...