बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- शहर को जाम से दिलाएं निजात, चलाएं अतिक्रमण हटाओ अभियान शेखपुरा, निज सम्वाददाता। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में सोमवार को डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, लाईट, ब्रेकर, चौक-चैराहों पर अतिक्रमण एवं जाम की स्थिति से निपटने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में एसडीओ रोहित कर्दम ने बताया कि शहर में रोड किनारे कई जगहों पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। वाहनों का आवागमन तेज गति से की जा रही है, जिसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों को नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) को चिह्नित कर वहां उचित कार्रवाई करेंगे। साथ ही जाम से निजात के लिए नगर कार्यपालक पदाधिकारी को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को कहा। सड़कों के किनारे अवैध रूप से...