चंदौली, फरवरी 3 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के तियरा गांव की पूर्वी बस्ती को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। इससे आसपास के कई गांव के ग्रामीण प्रभावित है। चकिया-चंदौली मार्ग से तियरा, मुरकौल सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह सड़क धंस गई है और पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर घास उग आने से यह रास्ता अब टूट फूट जैसा नजर आने लगा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, घास से सड़क भी साफ नजर नहीं आता है। इसके चलते भी दुर्घटना की आंशका बढ़ जाती है। स्थानीय ग्रामीण प्रशांत कुमार, लक्ष्मण कुमार, पूजन, के अनुसार यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों के लिए संपर्क मार्ग जोडता है। इसी रास्ते से लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.