सहारनपुर, मार्च 19 -- सहारनपुर। अदालत ने वर्तमान में सहारनपुर की शहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है। मामला उस समय का है, जब शहर कोतवाली थाना कुतुबशेर में तैनात थे। उन पर एक महिला से दुर्व्यवहार का आरोप है। थाना कुतुबशेर क्षेत्रांतर्गत पथिक नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि वह एक मामले में अपने पड़ोसी के साथ 31 अगस्त 2024 को थाना कुतुबशेर पर गया था, जहां पर तत्कालीन थाना प्रभारी सुनील नागर ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते हुए जाति सूचिक शब्द कहे। आरोप लगाया कि उन्हें धक्का देकर थाने से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने प्रार्थना पत्र एक सितंबर 2024 को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को पोर्टल, एससीएसटी आयोग नई दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.