झांसी, दिसम्बर 1 -- देर रात हुए शहर कोतवाल राजेश पाल का तबादला होने के बाद शोसल मीडिया पर एक पत्र जारी हो गया। जिसमें निरीक्षक राजेश पाल पर सर्राफा करीबियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर उन्हें थाने से हटाने की शिफारिश करते हुए पुलिस मुखिया को पत्र लिखा गया था। तबादला के बारह दिन पूर्व यह पत्र लिखा गया था। जो उनके हटते ही सोमवार को शोसल मीडिया पर वायरल हुआ। आपको बता दे उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के सभापति को शिकायत मिली थी कि झांसी में तैनात निरीक्षक राजेश पाल अनावश्यक रूप से सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे है। जिसके चलते समस्त व्यापारी खुद को प्रताड़ित एवं उपेक्षित महसूस कर रहे है। सभापति के निजी सचिव धर्मेंद्र सिंह ने पत्र में उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी से निरीक्षक राजेश पाल के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर निरीक्षक को थाने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.