हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी। कोतवाली में अनियमितताओं की सीओ अमित कुमार ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान पोल खोली। यहां न तो हथियारों की सफाई सही से हुई मिली न ही विभागीय अभिलेख अपडेट मिले। सीओ ने फटकार लगाते हुए शीघ्र अनियमितताओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को सीओ ने सर्वप्रथम गार्द, थाना भवन, कार्यालय व बैरिकों व हवालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जब सीओ के सामने हथियारों को पुलिसकर्मियों ने दिखाया तो उनमें सफाई नहीं मिली। इसके अलावा अभिलेख भी व्यवस्थित और अपडेट नहीं मिले। सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा की गई। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को सभी पोर्टल्स ओर ऑनलाइन कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए। पोर्टल में चेकिंग के दौरान पता लगा कि शिकायतों का निस्तारण भी नहीं किया गया है। कोतवाली परिसर...