धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद शहर के 90 हजार से अधिक लोगों को रविवार को सप्लाई पानी नहीं मिला। इससे लोग परेशान रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि शनिवार की रात मैथन में बिजली पांच घंटे कट गई थी। इस कारण रॉ वाटर धनबाद भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कम पहुंचा। इससे धोवाटांड़, भूदा और गांधी नगर जलमीनार में पानी नहीं पहुंच सका। देर रात तक सभी जलमीनार में पानी पहुंचाकर सोमवार को आपूर्ति की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.