छपरा, फरवरी 18 -- पेज चार की लीड छपरा शहर में आधुनिक ट्रैफिक निगरानी की ओर बड़ा कदम इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को लेकर डीएम की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक छपरा, नगर प्रतिनिधि। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और यातायात दबाव के बीच छपरा शहर को तकनीकी रूप से सशक्त और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल को गति दी है। शहर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निर्माण एवं संचालन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि शहर के 56 चिन्हित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर तेजी से कार्य प्रगति पर है। इनमें से 51 स्थानों पर कैमरा इंस्टॉलेशन के लिए फाउंडेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 5 स्थलों के चयन ...