लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ के 41 नए ब्लैक स्पॉटों को सुधारा जाएगा। इन्हें पीडब्ल्यूडी ने अपनी सुधार योजना में शामिल कर लिया है। यहां कराए जाने वाले कार्यों का विवरण तैयार किया जा रहा है। नए ब्लैक स्पॉट को वर्ष 2025 में चिन्हित किया गया है। इसमें सबसे खतरनाक कमांड हास्पिटल रोड को माना गया है। दूसरे नंबर पर हरौनी मोड़ क्षेत्र शामिल है। दोनों ही स्थानों पर पिछले तीन सालों में सड़क दुर्घटनाओं में 36 मौत हो चुकी है। शहरी क्षेत्र में 21 स्थानों पर किए जाएंगे सुधार कार्य शहरी क्षेत्र में 21 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। यहां पर सुधार कार्य पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कराएगा। इसमें दिल्ली-बरेली मार्ग पर गल्लामंडी, अलीगंज में पुरनिया चौराहा, कानपुर रोड पर सीएमएस रोड, लोहियापथ पर न्यू गरौरा अंडरपास, हरदोई-सीतापुर मार्ग पर भिठौली तिराहा, कुदा चौराहे के प...