जमशेदपुर, फरवरी 17 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक काव्य कलश सह हिन्दी साहित्य में द्विवेदी युग के श्रेष्ठ निबंधकार सरदार पूर्ण सिंह का जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष यमुना तिवारी व्यथित ने किया। मौके पर संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मुख्य अतिथि थे। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। सरस्वती वंदना उपासना सिन्हा ने प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजीत तिवारी ने दिया। इसके बाद हिन्दी के लोकप्रिय साहित्यकार सरदार पूर्ण सिंह की जयंती पर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.