सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अनुमंडल के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, डीएवी मिडिल स्कूल, डीएवी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, इस्लामिया हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, श्रीमती राजवंशी देवी हाई स्कूल, आर्य कन्या हाई स्कूल, ब्रज किशोर हाई स्कूल व आदर्श वीएम मिडिल स्कूल समेत 21 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को होगी। एक पाली में अपराहृन 12 बजे से 2 बजे तक होने वाली लिखित परीक्षा में 10508 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो घंटे की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह साढ़े 9 बजे रिपोटिंग करनी है, 10.30 के बाद प्रवेश निषेध रहेगा। ई-प्रवेश पत्र व वैद्य फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सदर एसडीओ आश...