मेरठ, मार्च 11 -- नगर निगम ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए चौथी बार शहर में 19 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था का दावा करते हुए चौथी बार ठेका छोड़ा है। एक वर्ष के लिए ई-नीलामी के माध्यम से ठेका दिया जाएगा। उच्चतम बोली के आधार पर ठेका होगा। दो पार्किंग स्थल बेगमपुल चौराहे से नाला किनारे और मिमहेंस हॉस्पिटल के बाहर पार्किंग ठेके के लिए पहले ही प्रस्ताव आ चुका है। नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी पार्किंग सहायक नगर आयुक्त शरद पाल की ओर से 19 स्थानों के लिए चौथी बार पार्किंग का ठेका छोड़ा गया है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि पूर्व में तीन बार सूचना जारी की गई थी, लेकिन कोई प्रस्ताव नहीं आया। अब चौथी बार 19 स्थानों के लिए सूचना जारी की गई है। चौथी बार में यदि एक-एक प्रस्ताव भी आए तो उस पर निर्णय लिया जा सकेगा। सबसे महंगा पार्किंग का ठेका टाउन हॉल परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.