हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी। गोरक्षा समिति अब शहर के हर वार्ड में जनकल्याण अभियान चलाएगी। बुद्ध पार्क में शुक्रवार को प्रतीक्षा कार्यक्रम के पांचवें दिन पूर्व दर्जा राज्य मंत्री आंदोलनकारी ललित जोशी और रामलीला कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष लीला कांडपाल ने कहा कि देश में गोहत्या रोकने और गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए जगतगुरु शंकराचार्य की मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके तहत वार्ड स्तर पर जनकल्याण अभियान का आरंभ किया जाएगा। यहां संतोष कबड़वाल, डिंपल पांडे, दुर्गा दत्त कबड़वाल, पार्षद प्रीति आर्य, हेमंत साहू, विशाल शर्मा, विनोद पाठक, मनोज कवि दयाल, राजेंद्र कुमार वालिया, संजय जोशी, सावन सिंह, विपुल दत्त, विशाल वर्मा, पं.मदन मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.