गोपालगंज, फरवरी 18 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता शहर के हजियापुर मोड़ के समीप मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार दो झपटमारों ने झोले में रखे गए करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 80 हजार रुपए नकद उड़ा लिए। वारदात की सूचना ज्वेलरी दुकानदार ने नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड नंबर सात मोहल्ले के रहने वाले ज्वेलरी दुकानदार लक्ष्मण कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि वे मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे हजियापुर स्थित अपनी दुकान बंद करने के बाद कीमती जेवर झोले में रखकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही हजियापुर मोड़ के समीप पहुंचे और एक मिठाई की दुकान के पास अपनी गाड़ी रोककर उतर ही र...