मोतिहारी, जनवरी 1 -- नगर निगम क्षेत्र के सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का अभियान चल रहा है। नगर निगम की बोर्ड की बैठक में हुये निर्णय के बाद कार्य को चालू किया गया है। सड़कें चौड़ी भी हो रही हैं। पेवर ब्लॉक सुन्दरता भी बढ़ा रही है, लेकिन पीछे से अवैध कब्जा भी धड़ल्ले से हो रहा है। अवैध कब्जा नहीं हो इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। पूरा महकमा चुप है। इसमें पैदल यात्रियों को सड़क पर चलने का कोई जगह नहीं है। पैदल यात्रियों का फुटपाथ कब्जा हो रहा तो सड़क पर चलने की कोशिश कर रहे हैं तो हादसा के शिकार हो रहे हैं। बुजुर्ग, महिलाएं , दिव्यांग व बच्चों को कठिनाई हो रही है। नौशाद कुरैशी ने कहा कि छतौनी से जानपुल चौक तक पेवर ब्लॉक अभी लगाने का काम चल रहा है। आगे पेवर ब्लॉक लग रहा है और पीछे से दुकानदार अपना सामान उस पर फैला देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.