कोडरमा, जनवरी 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया शहर के सुभाष चौक और महाराणा प्रताप चौक पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इससे जहां लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में सहूलियत होगी, वहीं हादसों की आशंका पर भी विराम लग सकेगा। बहुप्रतीक्षित मांग की स्वीकृति मिलना शहरवासियों के अलावा क्षेत्रवासियों के लिए एक राहतभरी खबर है। इस बात की जानकारी कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की ओर से साझा की गई है। इसकी जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने बताया कि इन दोनों प्रमुख चौकों पर अंडरपास निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उठाई जा रही थी। भारी यातायात दबाव, और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.