दरभंगा, जनवरी 5 -- लहेरियासराय। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर दुर्गा मंदिर के पास एटीएम फ्रॉड ने 33 हजार रुपये की फर्जी तरीके से निकासी कर ली। बताया जाता है कि माधव कुमार सिंह एक बैंक एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे थे। मशीन में कार्ड डालने के बाद पिन इंटर किया, लेकिन पैसा नहीं निकला। साथ ही कार्ड भी मशीन में ही फंस गया। उसके बाद उन्होंने एटीएम मशीन पर लिखे नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने खुद को बैंक कर्मी बताया। फ्रॉड ने मदद के बहाने कादिराबाद पुरानी बस स्टैंड के पास उन्हें बुला लिया। जब वे वहां पहुंचा तो 33 हजार 350 रुपये बैंक खाते से कटने का मैसेज आया। उन्होंने इस बात की जानकारी मोबाइल से ही विवि थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...