धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद, संवाददाता शहर की चार जलमीनारों से सोमवार को आपूर्ति बाधित रही। इससे सवा लाख लोगों को सप्लाई पानी नहीं मिला। लोग परेशान रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि मैथन में बिजली सात घंटे रविवार कट गयी थी। इससे रॉ वाटर धनबाद भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कम पहुंचा। इस कारण धोवाटांड़, गांधीनगर, भूदा और बरमसिया जलमीनार से आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक इन जलमीनारों में पानी भरकर मंगलवार को आपूर्ति की जाएगी। बता दें कि लगातार बारिश होने से बिजली भी घंटों कटी रही। ऐसे में सप्लाई पानी नहीं आने से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.