बोकारो, मार्च 29 -- बियाडा बाजार बालीडीह कार्यालय में शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव को शहरी क्षेत्र का अध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंटू यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा शहर के लोगों से उनका हमेशा जुड़ाव रहा है। शहर के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा झामुमो जल्द ही डालमिया भारत सीमेंट और अन्य बड़ी कंपनियों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की और कहा पार्टी प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.