आगरा, नवम्बर 3 -- शहर की सुंदरता बनाए रखने और अवैध विज्ञापनों पर लगाम कसने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के सभी अंडरपासों को 'नो होर्डिंग जोन' घोषित कर दिया गया है। नगर निगम की विशेष टीम ने अभियान चलाकर इन स्थानों पर लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग और विज्ञापन पट्टों को हटवा दिया। अभियान का नेतृत्व आरआई शिप्रा गुप्ता ने किया। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया नो होर्डिंग जोन में अवैध रूप से लगाए जा रहे विज्ञापन शहर की सुंदरता और साफ-सुथरे माहौल को प्रभावित कर रहे थे। नगर निगम लगातार शहर को सौंदर्यपूर्ण बनाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में इन अवैध विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख अंडरपासों आईएसबीटी अंडरपास, खंदारी ब्रिज, भगवान टाकीज ब्रिज, सुल्तानगंज पुलिया ब्रिज, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.