बोकारो, दिसम्बर 11 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद की सफाई व्यवस्था बुधवार से पूरी तरह बाधित हो गई है। सुविधाओं और न्यूनतम मजदूरी लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी और वाहन चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 27 सितंबर और 5 नवंबर को बैठकों में आश्वासन तो मिला, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर अमल नहीं किया गया। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, लिखित आदेश चाहिए। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, हड़ताल वापस नहीं होगी। कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूएम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी पर आरोप लगाया है कि मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। न्यूनतम मजदूरी का भुगतान लटका हुआ है और कई बार अनुरोध के बावजूद गाड़ियों की मरम्मत व कागज दुरुस्त नहीं किए गए। हड़ताल के कारण फुसरो नगर परिषद ...