मोतिहारी, फरवरी 20 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। शहर के ज्ञानबाबू चौक के समीप अवस्थित सत्याग्रह पार्क को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। इसे मनोरंजक व रमणीक बनाने की प्रक्रिया में वन विभाग जुट गया है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त पाथ-वे को नए सिरे से बनाया जा रहा है। पार्क को हरा-भरा बनाने की दिशा में भी पहल शुरू कर दी गयी है। हिन्दुस्तान के बोले मोतिहारी में छपी खबर का असर हुआ है। शहर के लोगों ने सत्याग्रह पार्क की दुर्दशा को लेकर अपनी चिंता प्रकट की थी। साथ ही शहर के बीचोंबीच अवस्थित इस पार्क के महत्व को देखते हुए विकसित व समृद्ध बनाने की मांग की थी। इसको लेकर लोगों से बातचीत पर आधार पर बोले मोतिहारी में 15 फरवरी के अंक में छपी खबर का शीर्षक था- सत्याग्रह पार्क का अस्तित्व संकट में, असामाजिक तत्वों का बना रहता डर। अखबार में खबर प्रकाशित होने के प...