गोपालगंज, फरवरी 3 -- गोपालगंज। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एफएमजीआई 2025 की परीक्षा में गोपालगंज शहर के जंगलिया के अधिवक्ता अब्बु शमीम अंसारी के पुत्र शैफ शमीम ने 300 में 182 अंक प्राप्त कर डॉक्टर बनने में कामयाबी हासिल की है। इनकी सफलता पर परिजनों और मोहल्लेवासियों में खुशी है। शैफ शमीम ने बताया कि कड़ी मेहनत से उन्हें सफलता मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...